ना जिंदा , ना मृत | वह रात की रानी है एक शैतानी ताकत है अपनों के बीच छुप छुपकर रह रही है नाम है “डायन” जी हां दोस्तों |
हमारे न्यूज़ पोर्टल ने सबसे पहले आप सभी फैंस को एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि एकता कपूर बहुत ही जल्द एक नया सुपरनैचुरल टीवी शो लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम है “डायन” जो कि एंड टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा | अब इस टीवी शो के फर्स्ट प्रोमो को भी रिलीज कर दिया गया है और इस प्रोमो को देखने के बाद आप सभी फैंस की जुबान पर एक ही नाम रहेगा डायन | डायन | और सिर्फ और सिर्फ डायन |
इस प्रोमो को इतनी शानदार और बेहतरीन तरीके से बनाया गया है कि कि आप सभी फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे | और हम तो दिल के मरीज और कमजोर दिल वाले लोगों को एक ही सलाह देंगे इस प्रोमो को कृपया करके रात के अंधेरे में अकेले ना देखें | इस प्रोमो के सामने आने के बाद ,क्या नागिन 3 | क्या नजर | और क्या कयामत की रात | सब बेबस हैं | डायन के फर्स्ट प्रोमो में एक शैतानी डायन से रूबरू करवाया जा रहा है आपको और वो डायन , ना जिंदा है | ना मृत | वह सिर्फ और सिर्फ रात की रानी है यानी कि अंधेरों की रानी है , जो एक शैतानी ताकत है | जो इंसानों के बीच छुप-छुपकर रह रही है और वह इतनी खौफनाक | खतरनाक और खूंखार है |
जिसे देख कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी क्योंकि यह डायन है ही इतनी भयानक और डरावनी को देखकर डरना तो लाजमी है |