इन दिनों टीवी की गलियारों में सुपर नेशनल टीवी शो की होड़ सी लग गई है | जो हाल फिलहाल के दिनों में एक से बढ़कर एक टीवी शो जैसे नागिन 3 की नजाकत, नजर का नजराना, डायन का डर, कयामत की रात की आहट | और मनमोहिनी का मोहिनी अवतार फैंस को खूब भा रहा है | और यह सभी टीवी शो पसंद भी किए जा रहे हैं फैंस के द्वारा |
अब एक और न्यू सुपरनैचुरल टीवी शो, टीवी पर लांच होने जा रहा है | जिसे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाएगा | जिसका नाम है “” | और यह टीवी शो कयामत की रात को रिप्लेस करेगा | इस टीवी शो की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है | जो अपने दिव्य दृष्टि से भविष्य देख सकती है | भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले से देख सकती है |
आज की स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको दिव्य दृष्टि के स्टार कास्ट से रूबरू करवाने जा रहे हैं | कि आखिरकार कौन- कौन से कलाकार नजर आएंगे | इस नए सुपरनैचुरल टीवी शो में, जो अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरते हुए नजर आएंगे |
इस टीवी शो में मेन लीड एक्टर के तौर पर टीवी एक्टर अद्विक महाजन | जो इससे पहले नागिन 3 की कहानी में इस्पेक्टर अजिताभ के किरदार में नजर आए थे |वहीं मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी एक्ट्रेस सना सैयद नजर आएंगी | जिनके पास दिव्य शक्तियां होगी | यह तो हो गया मेन स्टार कास्ट के बारे में |
इनके अलावा इस टीवी शो में जो पिशाचिनी का किरदार निभा रही है वह टीवी एक्ट्रेस है संगीता घोष | जो नकारात्मक भूमिका अदा करेंगी | और इनके अलावा टीवी एक्टर्स पारस मदान भी निगेटिव किरदार में दिखेंगे| जो एक जहरीले बिच्छू बनेंगे | इन सभी के अलावा भी एक्ट्रेस पारुल चौधरी भी नजर आएंगी | जो एक अहम किरदार निभाती हुई नजर आएगी |